-
You
Can help us to stop
Child labor. -
Insure Women
Empowerment Over the World
आपको यह जानकर खुशी होगी कि मानव अधिकार की टीम लगातार समाज से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य कर रही है जिनमें से प्रमुख हैं-
1. सभी गरीब बच्चों, महिला, बुजुर्ग व विक्लांग व्यक्तियों के लिऐ समान शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाना और दवाईयां तथा उपकरण उपलब्ध कराना।
2. सामाजिक बुराई के खिलाफ पहल करना और बुलंद आवाज उठाना तथा पीड़ितों को बुराई से निज़ात दिलाना।
3. बाल व बन्धुआ मजदूरी के अत्याचार से मुक्ति दिलाना।
4. बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गो की रक्षा के लिये काम करना।
5. समाज के लिये योगदान करने वाली हस्तियों को समय-समय पर पुरूस्कृत करके उनका सम्मान करना।
6. समाज व हर वर्ग के लोगो के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना।
7. जनता तथा पुलिस के बीच में सहयोग का पुल बनाना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना।
8. नए शिक्षा संस्थान, अस्पताल व अनाथ आश्रम खोलना और अन्य आश्रमों की देख-रेख करना।
9. भ्रूण हत्या पर हर सम्भव रोक लगाना व उनके खिलाफ आवाज उठाना।
10. हर वर्ग के कमज़ोर व्यक्ति को समाज में न्याय दिलाना।
हमारी समाज के हर व्यक्ति से अपील व प्रार्थना है कि- आइये, हमारे साथ जुड़िये और समाज सेवा का हिस्सा बनिये।
हम और हमारी टीम हर वक्त, हर समय आपकी सेवा में तत्पर है और हम सबके सहयोग के साथ काम करेगें।
हमारा हर सम्भव प्रयास रहेगा कि हर वर्ग का व्यक्ति भय एवं भूख से मुक्त होकर सुख शांती और सम्मान से जी सके। यही मानव अधिकार है।
आपका,
मोहम्मद तारीक़,
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
आइएचआरसी